Tuesday, October 20th, 2026

देश की पहली सीएनजी से चलने वाली ट्रेक्टर को आज हरी झंडी दिखाकर लॉन्च करेंगे नितिन गडकरी 

नई दिल्ली  
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी देश की पहली सीएनजी से चलने वाली ट्रेक्टर को आज हरी झंडी दिखाकर लॉन्च करेंगे। यह देश की पहली ऐसी डीजल ट्रैक्टर है जिसे सीएनजी में बदल दिया गया है। इस सीएनजी ट्रैक्टर को रामैट टेक्नो सॉलूशन्स और तोमासितो अचिल्ले इंडिया ने आपसी सहयोग से तैयार किया है। इस ट्रैक्टर को तैयार करने का मुख्य उद्देश्य खेती में आने वाले लागत को कम करना और खेती से होने वाले आय को बढ़ाना है। सीएनजी ट्रैक्टर को लॉन्च करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, धमेंद्र प्रधान, परषोत्तम रुपाला और रिटायर्ड आर्मी जनरल वीके सिंह भी शामिल होंगे।
 
परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सीएनजी ट्रैक्टर से होने वाले फायदे के बारे में बताते हुए कहा कि इससे एक किसान सालाना ईंधन के खर्च पर एक लाख रुपये की बचत कर सकता है। उन्होंने बताया कि सीएनजी ट्रैक्टर किसानों के लिए कई तरह से लाभकारी हैं। सीएनजी ट्रैक्टर एक डीजल ट्रेक्टर के बराबर या उससे अधिक भी पॉवर जनरेट करने में सक्षम होता है।
 
इसके अलावा यह डीजल ट्रैक्टर के मुकाबले 70 प्रतिशत कम कार्बन उत्सर्जन उत्पन्न करता है। उन्होंने आगे बताया कि सीएनजी ट्रैक्टर से ईंधन के खर्च पर 50 प्रतिशत की बचत भी की जा सकती है। एक लीटर डीजल की कीमत करीब 77.43 रुपये है जबकि 1 किलोग्राम सीएनजी की कीमत केवल 42 रुपये ही है। उन्होंने यह भी बताया कि सीएनजी ट्रैक्टर का इंजन डीजल के मुकाबले अधिक चलता है और ज्यादा पॉवर उत्पन्न करता है।
 
सीएनजी में भारी धातु नहीं होते इसलिए इससे ट्रैक्टर के इंजन को नुकसान न के बराबर होता है। गडकरी ने एक रिपोर्ट के हवाले से बताया कि दुनियाभर में 1.20 लाख से अधिक सीएनजी वाहन चल रहे हैं। यह वाहन प्रदूषण को कम रखें में मदद कर रहे हैं। अगर भारत में भी सीएनजी ट्रैक्टरों का चलन शुरू हुआ तो इससे किसानों को काफी फायदा होने वाला है।

 

#परिवहन मंत्री नितिन गडकरी

Source : Agency

पाठको की राय